नगदी व सट्टा पर्ची के साथ एक सटोरिया पकड़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सटोरियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को दिन प्रतिदिन सफलता मिलती नजर आ रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने एक सटोरिये को नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ सम्बन्धित धारा में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मलिक के बगीचे में छापा मारा गया। जहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 900 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सटोरिये ने अपना नाम सुलेमान उर्फ सलमान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मलिक का बगीचा, वार्ड नं. -31 बताया है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पितरों की स्मृति में अनूठी पहल: श्राद्ध पक्ष में जंगलों में रोपे 300 फलदार पौधे, वन्यजीवों के भोजन और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440