परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं दीपावली : विधानसभा अध्यक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी हैंद्य अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है। यह पर्व हमें संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सब दीपावली परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं। हमारे घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो ऐसा प्रयास करें।हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दुरूखी तथा जरूरतमंद हों, क्योंकि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित हैद्य विधानसभा अध्यक्ष ने कामना की है कि दीपावली का यह पर्व प्रदेश में सद्भाव और विकास की किरणों के साथ यहां के लोगों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि और उत्साह के प्रकाश से लोगों के मन के अंधकार को भी दूर करे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ से टकराकर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440