छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र बनाकर मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

खबर शेयर करें

भाजयुमो द्वारा शिवाजी महाराज को जानो सप्ताह के तहत की वॉल पेंटिंग

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र बनाकर हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया। इस मौके पर छत्रपति शिवाजी महाराज को जानो सप्ताह के तहत वॉल पेंटिंग की गयी और हिंदू साम्राज्य के विषय पर प्रकाश भी डाला।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा की आजकल के युवाओं को हिन्दू हृदय सम्राट वीर शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए जो लोग देश और समाज के लिए कार्य करते हैं, उनकी कभी हार नहीं होती है विपरीत परिस्थितियों में ही काम करके आदमी महान बनता है।

भाजयुमो के जिला महामंत्री संदीप कुकसाल ने कहा की छत्रपति शिवाजी का जीवन त्याग तपस्या और कभी हार ना मानने वाला रहा है, हम शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेगी व्यक्ति सर्वाेपरि नहीं है राष्ट्र सर्वाेपरि है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: अष्टमी तिथि का श्राद्ध आज, जानें 3 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, भाजयुमो के जिला महामंत्री संदीप कुकसाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गर्ग, जिला उपाध्यक्ष हरिओम अरोरा, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मधुकर श्रौत्रिय, मण्डल अध्यक्ष नवीन पंत, रविंदर बाली उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440