श्रद्धा पूर्वक मनाई गई चैत्र महीने की सक्रांद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार, देहरादून के तत्वावधान में चैत्र महीने की संक्रात कथा-कीर्तन के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई नानक शाही संम्बत 553 के अनुसार नये साल के आगमन की ख़ुशी में संगत को कमेटी की तरफ से बहुत बहुत वधाइयां। प्रातः नितनेम के पश्चात भाई चरणजीत सिंह ने आसा दी वार का शब्द बाबा विख देखिआ संसार का गायन गायन किया। गुप्त परिवार द्वारा रखे गए श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गये, भाई गुरदियाल सिंह ने शब्द ष्सतगुरु दया करे सुखदाता हम लावे आपन पाली एवं भाई देवेंदर सिंह हज़ूरी रागी गुरुद्वारा पटेल नगर वालों ने शब्द देहो दर्श सुख दातिया, मैं गल विच लेहो मिलाये जिओ का गायन कर संगत को निहाल किया। हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने कहा कि प्रभु को एक क्षण के लिये भी नहीं भूलना चाहिए। जो प्रभु के गुण गायन करते हैं, प्रभु कण कण में विराजमान है। मंच का संचालन सेवा सिंह मठारू ने किया, कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर छका। इस अवसर पर प्रधान गुरबक्श सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, रजिंदर सिंह राजा, दीदार सिंह, अरविंदर सिंह, हरदेव सिंह, जसवंत सिंह सपल, भूपिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440