सीमेन्ट व लोहा कारोबारियों ने पुलिस को बतायी समस्याएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सीमेंट-लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा कि सरिया, पाईप व अन्य निर्माण सामग्री ले जाने पर वाहनों के भारी भरकम चालान काटे जा रहे हैं जिससे निर्माण सामग्री एक से दूसरे स्थान तक ले जाना मुश्किल हो गया है। सीमेंट-लोहा व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल भाजपा नगराध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में एसपी सिटी डॉ जगदीश चन्द्र व एसपी ट्रैफिक देवेंद्र पिंचा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों को कारोबार में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि नगर में सरिया, पाईप व अन्य निर्माण सामग्री एक से दूसरे स्थानों पर ले जाने के लिए छोटा हाथी अथवा विक्रम वाहन उपयुक्त माध्यम हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन व सीपीयू द्वारा घ्सरिया, पाईप वाहन से बाहर होने की बात कहकर इन वाहनों के भारी भरकम चालान काट दिए जा रहे हैं जिससे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। साथ ही निर्माण सामग्री एक से दूसरे स्थान पर ले जाना असंभव हो गया है। भाजपा नगराध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने अधिकारियों से इन समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस-प्रशासन, सीपीयू की व्यापारी प्रतिनिधिमंडल से बैठक आहूत करने पर जोर दिया। इस पर पुलिस अधिकारियों ने इन समस्याओं के समाधान का भरोसा प्रतिनिधिमंडल को दिलाया।
प्रतिनिधिमंडल में सीमेंट लोहा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, महामंत्री दीपक जैन, भाजपा नगर महामन्त्री प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, व्यापारी सचिन अग्रवाल, दीपक गुप्ता, सुरेन्द्र बिष्ट शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   कुछ आसान लाइफस्टाइल में बदलावों से याददाश्त को फिर से मजबूत बनाया जा सकता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440