समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के हित में काम कर रही हैं। हाशिये में चले जाने के बाद कुछ राजनीतिक दल किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इन दलों की साजिश को भी अब किसान समझ चुका है। यहां पार्टी संभाग कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाया गया कृषि कानून किसानों के हित में है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र पर किसानों की आय दोगुना करने की बात कही थी, जिसे इस कानून के माध्यम से पूरा किया गया है। लेकिन कुछ राजनीतिक दल किसानों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार स्पष्ट कह चुकी है कि एमएसपी लागू रहेगी व मंडियों का अस्तित्व बना रहेगा।जोशी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी किसान हितों के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। कृषि कार्यों के लिए ब्याज रहित ऋण दिये जा रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने उत्तराखंड सरकार के पूरे होने जा रहे 4 वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धियों से भरा बताया। कहा कि इन चार सालों में सभी विकास कार्य पूरे करने का प्रयास किया गया। आज सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के चिकित्सालयों में चिकित्सक व स्टाफ उपलब्ध है। जिससे कोरोना काल में भी कोई परेशानी नहीं हुई। सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़-लिपुलेख दर्रे तक सड़क बनाई जा रही हैं। पूरे प्रदेश में फोरलेन का काम तेजी से हो रहा है। जोशी ने कहा कि 18 मार्च को प्रदेश सरकार अपनी उपलब्धियों को आम जनता के बीच रखेगी।
वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख भुवन जोशी, विभाग सह मीडिया प्रमुख रवि कुरिया, जिला मीडिया प्रमुख संजय दुम्का मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












