कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें -   16 जून 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

डॉ. डब्बू ने कहा कि हमारे किसान, बागवान और कृषि से जुड़े सभी लोग राज्य की अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। “हमारा संकल्प है कि कृषि और विपणन क्षेत्र को मजबूत कर किसानों की आय बढ़ाई जाए और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जाए,” उन्होंने कहा।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस दीपावली पर स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों का उपयोग करें, जिससे स्थानीय किसानों और कारीगरों को भी लाभ मिले। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश देने वाला पर्व है।

यह भी पढ़ें -   15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप: 32 स्वर्ण पदकों के साथ नैनीताल बना उपविजेता

डॉ. डब्बू ने सभी नागरिकों से सादगीपूर्ण, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने की अपील करते हुए कहा कि “यह पर्व प्रदेश के हर घर में खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।”

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440