पश्चिमी विक्षोभ के मार्ग बदलने के चलते मौसम सामान्य रहने की संभावना

खबर शेयर करें

देहरादून। पश्चिमी विक्षोभ के मार्ग बदलने के चलते फिलहाल दो-तीन दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर के मैदानी इलाकों में घना कोहरा रह सकता है।

सोमवार को राजधानी देहरादून में सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि बाद में धूप खिल आई। ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी और हरिद्वार में भी आज सुबह कोहरा छाया रहा। अन्य इलाकों में धूप खिली हुई है। मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार, देहरादून में धूप खिली रहने की संभावना है। सुबह व रात को हल्का कोहरा रह सकता है। पर्वतीय इलाकों में हल्का पाला व मैदानों में मध्यम से घना कोहरा रहने के आसार हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पहले पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार को उत्तराखंड पहुंचने की संभावना थी। इसके बाद रविवार को संभावना जताई गई, जिससे प्रदेश में बर्फबारी व बारिश के आसार जताए गए थे। लेकिन, अब पश्चिमी विक्षोभ ने मार्ग बदल लिया है। इसलिए कुछ दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना है। लक्सर में पिछले कई दिनों से शीतलहर के साथ छाए कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   10 साल, 14 हजार किलोमीटर का सफर और प्रकृति से प्यार! नैनीताल में वॉकिंग बाबा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440