सहायक लेखाकार की परीक्षा में फिर हुआ बदलाव, जानिए नयी डेट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के सभी युवाओं के लिए बड़ी खबर आयी है। बता दें लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार परीक्षा (Assistant Accountant Exam) की डेट में बदलाव कर दिया है। बताया जा रहा है कि भर्ती परीक्षा अब 23 अप्रैल, 2023 को होगी। इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य आयोग की ओर से 20 जनवरी को जारी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है कि विभिन्न विभागों के अंतर्गत सहायक लेखाकार परीक्षा 2022 हेतु निर्धारित परीक्षा तिथि को विस्तारित किये जाने के संबंध में अधिक संख्या में प्राप्त प्रत्यावेदनों पर सम्यक् विचारोपरान्त 19 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली सहायक लेखाकार परीक्षा 2022 की परीक्षा तिथि को परिवर्तित करते हुए 23 अप्रैल, 2023 को नियत किया जाता है।

गौरतलब है कि सहायक लेखाकार परीक्षा 2022 का आयोजन पहले इसी माह होना था। लेकिन पटवारी भर्ती पेपर लीक के बाद आयोग की ओर से भर्ती परीक्षा को 19 फरवरी, 2023 को पुनर्निर्धारित किया गया था। लेकिन इसमें एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। उम्मीदवार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से नया शेड्यूल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   राजपुरा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई से भड़की कांग्रेस, बुद्ध पार्क में पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका

Changes again in Assistant Accountant’s exam, know the new date

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440