प्रदेश में 24 नवंबर के सार्वजनिक अवकाश में बदलाव, अब इस दिन है छुट्टी….

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में शासन ने 24 नवंबर के सार्वजनिक अवकाश में बदलाव कर दिया है। गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर छुट्टी अब 24 नंवबर की जगह 28 नवंबर को कर दी गई है।

बुधवार को उत्तराखंड शासन की ओर से अवकाश में बदलाव की तिथि का शासनादेश जारी किया गया। 24 नवंबर के सार्वजनिक अवकाश के बदले अब 28 नवंबर अवकाश घोषित करने का फैसला लिया गया। वहीं उत्तराखंड सचिवालय / विधानसभा और जिन कार्यालयों में पांच दिवसीय सप्ताह लागू है वहां पर अवकाश लागू नहीं होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज कुमाऊं में मनाया जा रहा सातू का पर्व, महिलाओं ने की गौरी-महेश्वर की पूजा; कल होगा आठू का व्रत और प्रतिमा विसर्जन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440