उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसको लेकर विभाग की ओर से यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इससे तापमान में गिरावट के आसार हैं। प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम घना कोहरा दिक्कतें बढ़ा रहा है। जबकि, पहाड़ों में सर्द हवाएं कंपकंपी छुटा रही हैं। दिन में गुनगुनी धूप जरूर कुछ राहत दे रही है, लेकिन शाम होते ही वातावरण सर्द हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने की संभावना है। जिसके बाद शनिवार को प्रदेश के 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अब हर घर में गूंजेगा भारत माता का जयघोष! नैनीताल की प्रियंका जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिलाओं में जगाएंगी राष्ट्रभक्ति की अलख
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440