मुखयमंत्री और बाबा रामदेव ने गंगोत्री में अन्वेषण टीम को दिखाई हरी झंडी

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, पतंजलि आयुर्वेद हरिद्वार और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान का साझा अन्वेषण अभियान शुरू हो गया है। इस क्रम में  गंगोत्री में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु बाबा रामदेव ने अन्वेषण पर्वतारोहण टीम को फ्लैग ऑफ किया। यह दल गंगोत्री हिमालय के रक्तवन आरोहण को रवाना होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्वेषण अभियान टीम के साथ गंगोत्री से गोमुख जाने वाले मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक गए।

यह भी पढ़ें -   सीएम धामी ने किया हल्द्वानी में रोड शो, कहा-आम जनता पीएम मोदी के विकास की गारंटी के साथ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पतंजलि व निम का यह अन्वेषण अभियान उत्तराखंड के लिए बड़ी खोज और उपलब्धि होगी। उत्तराखंड को धार्मिक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में भी यह कदम सार्थक होगा।फ्लैग ऑफ से पहले योग गुरु स्वामी रामदेव ने गंगोत्री धाम में तीन घंटे तक मां गंगा के तट पर योग किया। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा पर आए तीर्थ यात्रियों व गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी।पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में संयुक्त अन्वेषण पर्वतारोहण टीम उत्तरकाशी से गंगोत्री के लिए रवाना हुई थी। अभियान के तहत अनाम चोटियों का आरोहण के साथ नई जड़ी-बूटी और पादपों की खोज करना है, जिससे हिमालय की नई वनस्पतियों को बाटनिकल सर्वे आफ इंडिया के डाटा में जोड़ा सकें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440