मुख्यमंत्री धामी ने बजट सत्र के सफल संचालन पर विधानसभा अध्यक्ष को पौधा भेंट कर जताया आभार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संपन्न हुए विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सफलतम रूप से सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए पौधा भेंट किया। इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में स्थाई रूप से उप जिलाधिकारी की नियुक्ति पर गंभीरता पूर्वक विचार करने को लेकर बातचीत की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नाग पंचमी और घी संक्रांति पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440