मुख्यमंत्री धामी ने किया राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण

खबर शेयर करें

राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में छोड़ी गई बाघिन

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से लाई गई एक बाघिन को राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर वन क्षेत्र में बाड़े से छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें -   “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत सघन पुलिस अभियान जारी, 05 हजार से अधिक लोगों का सत्यापन, 409 संदिग्धों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने, लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आज राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में एक बाघिन को छोड़ा गया है। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक श्री अनूप मलिक, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक श्री समीर सिन्हा उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   ओखलकांडा में दर्दनाक हादसाः खाई में गिरी बोलेरो, चालक की मौत; विधायक कैड़ा ने CM धामी से 10 लाख मुआवजे की मांग
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440