युवा संकल्प दिवस के रूप में मनायेंगे मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन, मंदिरों मे पूजा अर्चना और मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन के मौके पर धार्मिक और खेल के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसमे मैराथन दौड़, मंदिरों ने भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा एवम दीपक प्रज्वलित आदि कार्यक्रम से व्यापक रूप में मनाये जायेंगे। Birthday of Chief Minister Pushkar Singh Dhami

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि 16 सितंबर को मनाए जाने वाले युवा संकल्प दिवस को लेकर जनता और युवाओं में उत्साह का माहौल है। जिस तरह देश का कठोरतम नकल निरोधक कानून लागू कर सीएम धामी ने भर्ती प्रक्रिया से नकल माफियाओं का समूल नाश करने का काम किया उसका नतीजा है कि एक के बाद एक परीक्षाएं पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ संपन्न हो रही हैं और बड़ी संख्या में युवा, रोजगार की दृष्टि से सफलता प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही स्वरोजगार की विभिन्न योजनाएं रिकॉर्ड संख्या में युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए सक्षम बना रही है। भाजपा सरकार के युवा हित में किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि वर्तमान छमाही में औपचारिक रोजगार सृजन के क्षेत्र में उत्तराखंड देश भर में दूसरे स्थान पर रहा है।

श्री चौहान ने इस दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा, पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः जनपद स्तर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृ शक्ति को 30 फीसदी आरक्षण देने का जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है उससे प्रदेश की माताओं बहिनों में भी प्रसन्नता का माहौल है। उन्होंने बताया कि धामी जी के जन्मदिन के अवसर पर महिला कार्यकर्ता सांयकाल 4 बजे से मंडल स्तर पर मंदिरों में पूजा अर्चना कीर्तन, हनुमान चालीसा का पाठ एवं 48 दीपक जलाने का कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके अतिरिक्त महिला मोर्चा द्वारा 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंडल स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों में पुष्टाहार वितरण एवं स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Chief Minister Dhami’s birthday will be celebrated as Youth Resolution Day, worship and marathon race will be organized in temples.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440