सीएम का सदेंश, 15 मिनट का समय निकालकर करे यह कार्य…

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री ने किया आवासीय कार्यालय परिसर का निरीक्षण

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को सीएम आवास और आवासीय कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर डेंगू को लेकर सदेंश दिया हैं कि प्रत्येक रविवार को 15 मिनट का समय निकालकर अपने घरों के आस-पास रूके हुए पानी व नालियों की साफ-सफाई करें। इस क्रम में रविवार को सीएम ने भी अपने आवास कार्यालय में गमलों, नालियों आदि को चेक किया कि कहीं पानी तो इकट्ठा नहीं हो रखा है। जिन गमलों में पानी था, उन्हें खाली किया। मुख्यमंत्री ने पानी की टंकियों में भी देखा कि डेंगू के लार्वा तो नहीं पनप रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने डेंगू पर वार करने के लिए आमजन से हर रविवार को 15 मिनट का समय निकालकर घर और घर के आस पास एकत्र पानी को हटाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड.19 के साथ.साथ हमें डेंगू को लेकर भी बहुत सजग रहना है। साफ पानी में ही डेंगू पनपता है। हमें डेंगू को पनपने नहीं देना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चाकू से हमला… गंभीर चोट… फिर भी नहीं छोड़ा हौसला! भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की दुनिया में चर्चा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440