मुख्यमंत्री ने दी सड़कों के लिए वित्तीय मंजूरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय मंजूरी दी है। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटर मार्गों के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों के लिए 34.40 लाख की मंजूरी दी है। हरिद्वार के झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रेमनगर सरकड़ी कलेमपुर सड़क निर्माण के दूसरे चरण के कार्यों के लिए 1.52 करोड़ की स्वीकृति दी है। टिहरी जिले में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में ज्वारना से बड़कोट मोटर मार्ग के दूसरे चरण के नवनिर्माण कार्य के लिए 2.05 करोड़ की वित्तीय सहमति दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिशन के तहत चयनित कलस्टरों में विकास मद में 11.75 करोड़ की राशि पुनर्वियोग के माध्यम से अवमुक्त करने को हरी झंडी दे दी है। धनराशि का खर्च भारत सरकार से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा। अर्ध शहरी क्षेत्रों में मिशन के तहत गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण और वहां विकास कार्य किये जाने हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी के खिलाफ आयुक्त करेंगे जांच- जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण के खिलाफ लगे गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल मंडलायुक्त को इस मामले की जांच के लिए नामित किया गया है। उन्हें शीघ्र जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 अक्टूबर 2026, शनिवार कार्तिक कृष्ण षष्ठी पर कई राशियों को मिल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के अवसर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440