मुख्यमंत्री ने दिए सभी पत्रकारों के टीकाकरण के निर्देश

खबर शेयर करें

बिना आयु प्रतिबंध के टीकाकरण किया जाए : सीएम

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के सभी पत्रकारों को कोविड-19 में फ्रंटलाइन वर्कर बताते हुए बिना आयु प्रतिबंध के टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के दौरान पत्रकारों ने फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में सहयोग दिया है। इस कार्य में लॉकडाउन से वर्तमान तक सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी निरंतर कोविड-19 से जुड़े कार्यों में सहयोग दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी बनेगी भक्ति और आध्यात्म की नगरी, 5 जून को शुरू होने वाली 8 दिवसीय श्रीमद्भागवत महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पत्रकारों, मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों और सूचना विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह टीकाकरण करवाने की व्यवस्था की जाए। कहा कि टीकाकरण के लिए देहरादून सहित प्रत्येक जिले में केंद्र चिन्हित किए जाएं। जहां पर मीडिया प्रतिनिधि अपना टीकाकरण करा सकें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान ने आवश्यक कार्रवाई के लिए सचिव स्वास्थ्य को अनुरोध पत्र भेजा है।

यह भी पढ़ें -   टनकपुर की अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस-2024 में हासिल की सफलता
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440