आईसोलेशन में रहकर मुख्यमंत्री निपटा रहे हैं कामकाज

खबर शेयर करें

वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को दे रहे हैं दिशा-निर्देश

समाचार सच, देहरादून । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी वह अपने आवास में आईसोलेट होकर सरकारी कामकाज निपटा रहे हैं। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में हैं और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार दोपहर बाद ट्वीट कर अपनी कोविड टेस्ट रिपोर्ट के पॉजीटिव आने की जानकारी दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ’मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं’। चूंकि मुख्यमंत्री में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं लिहाजा आईसोलेट रहते हुए उन्होंने सरकारी कामकाज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से निपटाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440