मुख्यमंत्री ने की जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी के लिये आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो एम्बुलेंस रवाना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम (एन.एच.आई.डी.सी.एल.) द्वारा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो एम्बुलेंसों को जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी के लिये फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्बुलेंसो में आकस्मिक उपचार की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए एन.एच.आई.डी.सी.एल. के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी की जनता को समर्पित ये एम्बुलेंस इन क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित उपचार प्रदान करने में मददगार होगी।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक एन.एच.आई.डी.सी.एल., कर्नल (से.नि.) सन्दीप सुधेरा, महाप्रबन्धक ले. कर्नल वरूण वाजपेई, श्री विनोद पैन्यूली, वी.एस. खेरा, सीएमओ चमोली श्रीमती उमा रावत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   छात्रों के सपनों को उड़ान देगी धामी सरकार, 140 मेधावी विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का खर्च उठाएगी सरकार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440