मुख्यमंत्री ने किया प्रस्तुतीकरण का अवलोकन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव ओम प्रकाश के साथ ही शासन के उच्चाधिकारियों के साथ देहरादून में मेट्रो-नियो के संचालन से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने देहरादून शहर में यातायात के बेहतर संसाधनों की उपलब्धता के लिये समेकित प्रयासों की जरूरत बताते हुए इस दिशा में प्रभावी पहल की जरूरत बतायी। मुख्यमंत्री इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड मेट्रो रेल अर्बन इन्फ्रांस्ट्रक्चर एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (यूकेएमआरसी) को मेट्रो-नियो के संचालन से सम्बन्धित कार्य योजना एवं डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सचिव वित्त श्री अमित नेगी, शहरी विकास श्री शैलेश बगोली, एमडी यूकेएमआरसी श्री जितेंद्र त्यागी, परियोजना निदेशक वी.के मिश्रा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मधुमिता शुक्ला हत्याकांड: दोषी संतोष राय की जेल से रिहाई का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने दिए आदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440