मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मां पूर्णागिरी मंदिर का निरीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा (उत्तराखंड)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के नगला तराई क्षेत्र में स्थित निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का दौरा किया। इस मंदिर के निर्माण पर 254 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को तेज़ी से पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया और मंदिर परिसर में पानी और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में किसी भी विकास कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह चेतावनी दी कि यदि कार्यदाई संस्था या ठेकेदार ने गुणवत्ता में कोई कमी की, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के दौरे के बाद, उन्होंने लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इन समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   नौतपा 2026: 25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा इसके साथ एल नीनो का डबल असर, पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी लू

इस कार्यक्रम में विधायक शिव अरोड़ा, मेयर काशीपुर दीपक बाली, राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, नगर पालिका खटीमा अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष बीजेपी कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम पंकज उपाध्याय, अधिशाषी अभियंता आर डब्लू डी अमित भारती सहित कई अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440