कल भीमताल आएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 4 जुलाई को नैनीताल जिले के भीमताल दौरे पर रहेंगे। प्रभारी अधिकारी, जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर, मानसून में एक गलती पड़ सकती है भारी, यह खबर जरूर पढ़ें…

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर 1:00 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 2:15 बजे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हेलीपैड, भीमताल पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें -   अब काठगोदाम डाक बंगले से चलेगा जिला पंचायत कार्यालय! 14 करोड़ का बजट पास, कई बड़े फैसले

इसके बाद 2:25 बजे हेलीपैड से कार द्वारा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के लिए रवाना होंगे तथा 2:35 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करने के बाद आगे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रस्थान करेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440