समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी 17 सितम्बर को प्रस्तावित ब्लड डोनेशन कैम्प का पोस्टर का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने रक्तदान को महादान बताते हुए इस अभियान से जुड़े लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इसके लिये व्यापक जन जागरूकता के प्रसार पर भी ध्यान देने की अपेक्षा की है। इस अवसर पर राजेश सोनी, श्रेयांस प्रकाश, निर्मल बोत्रा आदि उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



