नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (फरहत रऊफ)। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जन्मदिन निर्धन बस्ती के नन्हें-मुन्ने बच्चों को मिठाई खिलाकर मनाया और ईश्वर से उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की

पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख पाठक ने जन्मदिन की मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कुंभ मेला एवं पूर्णागिरी मेले में जाने वाली महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त यात्रा को पूरे प्रदेश में सराहा जा रहा है वहीं जनहित व कल्याणकारी योजनाओं भी राज्य की जनता लाभ उठा रही है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। वहीं सल्ट में हो रहे उपविस चुनाव में भी भाजपा परचम लहरायेगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः गंभीर बीमारी बताकर ट्रांसफर मांगने वालों पर सख्त होगी कार्रवाई, मेडिकल बोर्ड करेगा जांच- स्वास्थ्य मंत्री
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440