मुख्यमंत्री करेंगे मंत्रियों के विभागों की विभागवार समीक्षा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 29 अक्टूबर से 18 नवम्बर, 2020 के मध्य प्रदेश के मंत्रिगणों के विभागों की विभागवार समीक्षा करेंगे। इस सम्बन्ध में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 29 अक्टूबर को अपराह्न 4 बजे कैबिनेट मंत्री मदन कोशिक के विभागों का, 02 नवम्बर को पूर्वाहन 9ः30 बजे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, 03 नवम्बर को कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डे, 04 नवम्बर को कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, 05 नवम्बर को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, 11 नवम्बर को राज्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, 12 नवम्बर को राज्यमंत्री डॉ0 धन सिंह रावत तथा 18 नवम्बर 2020 को कैबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य के विभागों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्रियों के विभागों की समीक्षा के बाद जनपदों का भी भ्रमण करेंगे। जनपदों के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों की जनपद स्तर पर समीक्षा के साथ ही विकास कार्यों की धरातलीय स्थिति का भी अवलोकन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440