एसटीएच से गायब बालक रूद्रपुर से बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीते दिनों यहां सुशीला तिवारी अस्पताल से लापता हुए बालक को पुलिस ने रूद्रपुर से बरामद कर लिया है। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएच में पत्नी का इलाज कराने आये कालाआगर निवासी त्रिलोक सिंह मेवाड़ी का 13 वर्षीय पुत्र हेमंत मेवाड़ी बीती 17 फरवरी की शाम को अस्पताल से अचानक लापता हो गया था। इधर परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस को तहरीर देकर उसके बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने बालक रूद्रपुर रोडवेज स्टेशन से बरामद कर लिया। वहीं परिजनों ने पुलिस की सराहना की। बालक को बरामद करने वाली टीम में गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़, कांस्टेबल परवेज अली, हेमंत चन्याल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब IIT मद्रास से सीखेंगे AI, नौकरी के नए खुलेंगे रास्ते
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440