बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों को घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये किया प्रेरित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के बच्चों ने नवाबी रोड क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा के माध्यम से सभी लोगों से घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।
यात्रा में शामिल समिति के बच्चें व सदस्य आन बान की शान तिरंगा को हाथों में थामे चल रहे थे। और भारत माता की जयकारे लगा रहे थे। इस मौके पर समिति की अध्यक्षा श्रीमती पार्वती किरौला ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का पर्व अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आजादी का जश्न मनाने आह्वान किया। इस अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए नवाबी रोड क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली गई।
इस अवसर पूर्व प्राचार्य डॉ गोपाल त्रिपाठी, संस्कृत भारती की प्रान्तीय अध्यक्षा जानकी त्रिपाठी, कुमाऊं संभाग प्रमुख डॉ चंद्र प्रकाश उप्रेती, उधम सिंह नगर जनपद संयोजक डॉ जगदीश चंद्र पांडे, डॉ हेमंत  जोशी, एडवोकेट जी.एस. किरौला, सुनीता पाण्डे, प्राञ्जल, दीपक, रिंकी, मीनाक्षी, प्रीति, खुशी, रूपा समेत स्कूली बच्चें मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440