एडूमांउट इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने ऑनलाइन के माध्यम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

खबर शेयर करें

बच्चों ने घरों पर ही प्रतियोगिता, पोस्टर्स, पेंटिंग और वृक्षारोपण कार्यक्रम में की भागीदारी

समाचार सच, हल्द्वानी। एडूमाउड इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने ऑनलाइन के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान बच्चों ने घरों पर पोस्टर्स, पेंटिंग तैयार की और प्रतियोगिता में भागीदारी करते हुए अपने घरों में ही अपने माता-पिता व अभिभावकों के साथ पौधा रोपण भी किया।

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नम्रता सेन ने ऑनलाइन के माध्यम से सभी बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी और पर्यावरण के बारे में जानकारियां देते हुए उन्हें जागरूक भी किया। इस मौके पर श्रीमती सेन ने बच्चों को इस वैश्विक महामारी कोरोना बीमारी से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि वे हमेशा मास्क पहने और सामाजिक दूरी बनाने के साथ-साथ साबून से अपने हाथों को बार-बार धोये।

स्कूल के द्वारा आज ऑनलाइन के माध्यम से बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। साथ ही बच्चों के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए पर्यावरण दिवस के ऊपर पोस्टर्स और पेंटिंग इत्यादि बनाएं और अपने घरों में वृक्षारोपण का कार्य भी किया। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़ें -   त्यूणी में 300 मीटर गहरी खाई में समाई कार, हापुड़ निवासी युवक की मौत, दो घायल

इस ऑनलाइन कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ माता-पिता व अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440