ऐडू माउंट इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने ऑनलाइन के माध्यम से मनाया विश्व योगा दिवस एवं फादर्स-डे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ऐडू माउंट इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने ऑनलाइन के माध्यम से विश्व योगा दिवस तथा फादर्स-डे मनाया। इस मौके पर शिक्षिक व शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन के माध्यम से बच्चों को योगाभ्यास करवाया, वहीं बच्चों ने पापा के लिये कविताएं, गीत एवं पोस्टर्स बनाये।

ज्ञात हो कि कोरोना वायरस बीमारी के चलते ऐडूमांउट इंटरनेशनल स्कूल शिक्षक द्वारा विगत दो माह से बच्चों को घर में ही ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करवा रहे हैं। साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता भी ऑनलाइन के माध्यम से करवायी जा रही है। रविवार को विश्व योगा दिवस पर शिक्षकों ने ऑनलाइन के माध्यम से बच्चों को योग के बारे में विभिन्न जानकारियां दी और योगाभ्यास भी करवाया। साथ ही शिक्षकों के द्वारा फादर्स-डे पर विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पापा के लिये लिखी गीत-कवितायें सुनायी और पोस्टर्स भी बनाये।

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नम्रता सेन ने शिक्षकों, अभिभावकों तथा बच्चों को विश्व योगा दिवस की बधाई दी और बताया कि बच्चों ने बहुत ही अच्छे ढंग से सभी गतिविधियों को किया, इसके लिये वह सब बधाई के पात्र है। बच्चे पूरी तरह से जोश में सरोबार होकर योगा कर रहे थे, बच्चों का जोश देखने योग्य था। साथ ही अभिभावकों का सहयोग भी सराहनीय था।

यह भी पढ़ें -   UGC के नए नियम के विरोध में हल्द्वानी में सत्याग्रह, बुद्ध पार्क में जुटे सैकड़ों लोग; आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440