आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में आयोजित समर कैंप बच्चों के लिए सीखने, रचनात्मकता और मनोरंजन का अनूठा मंच बन गया है। विद्यालय में चल रहे इस कैंप में छात्र-छात्राएं विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा को नया आयाम दे रहे हैं।

समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए डांस, संगीत, योग, आर्ट एंड क्राफ्ट, खेलकूद, कंप्यूटर प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को नई चीजें सीखने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर मिल रहा है।

कैंप में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। वे विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण सत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपनी कला एवं कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी नई विधाओं को सीखकर आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच विकसित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने शुरू किया ‘जन संवाद’, 27 से अधिक सवालों के दिए जवाब; विद्यार्थियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को उभारना, उनके अवकाश को उपयोगी बनाना तथा मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना है। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से कैंप की सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और इसका भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बड़ी खबरः नैनीताल जिले में 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, Orange Alert के चलते लिया फैसला
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440