समाचार सच, हल्द्वानी। गलवान वैली में भारतीय सैनिकों के साथ बर्बरता पूर्ण कार्रवाई पर चीन के प्रति लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभिन्न व्यापारी व सामाजिक संगठनों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि इस कायराना हरकत के लिये चीन को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इस दौरान संगठनों के लोगों ने कैंडल जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

व्यापारियों ने शहीद सैनिकों के सम्मान में रखा मौन व्रत
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आज बुद्ध पार्क में चीन द्वारा गलवान वैली में भारतीय सैनिकों के साथ बर्बरता पूर्ण कार्यवाही करने के खिलाफ एवं चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में मौन व्रत रखा। मौन व्रत के बाद 2 मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी। बाद में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा की भारत सरकार को चीन के कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते भी समाप्त होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अंदर व्यापार बाहर से वार नहीं चलेगा। कुंवर ने कहा कि हम भारत सरकार व सेना के साथ खड़े हैं। कहा कि चीन से पूरी तरहआयात बंद होना चाहिए। साथ ही मेक इन इंडिया को और बल देना होगा। छोटे-छोटे उद्योगों को आगे बढ़ाना होगा। कहा कि हमें चीन पर निर्भरता कम करनी होगी और स्वदेशी उद्योगों को प्रोहत्साहन देकर आगे लाना होगा। मौन व्रत में बैठने वालो में प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, कोऑर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, अतुल गुप्ता, जीवन सिंह कार्की, नासिर हुसैन सिद्दीकी, कार्तिक दास, प्रदीप मिश्रा, योगेश कांडपाल, राजकुमार नेगी, उमेश बेलवाल आदि उपस्थित थे।

शहीद सैनिकों को दी श्रंद्धाजंलि
हल्द्वानी। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति एवं ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन ने कालाढूंगी चौराहा स्थित शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर गलवान घाटी में हुए शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल तथा महिला प्रदेश अध्यक्ष कनक चंद ने चीन की नापाक हरकत पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि अब चीन को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। उन्होंने सरकार से चीन की इस हरकत के लिये उसे मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि वे चीनी एप डिलीट करने के साथ ही समस्त उत्पादों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश महासचिव संजय दुम्का, अनुपम गुप्ता, अनिल गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, दिग्विजय सिंह, डॉ पंकज अग्रवाल, शोबन सिजवाली, निखिल अग्रवाल, नीतू रौतेला, भावना भंडारी, रमा रानी सहित समिति के कई पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


