चोरगलिया पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/चोरगलिया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

चोरगलिया थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान नंधौर नदी में मजदूरों को कच्ची शराब बेचते विजय कुमार पुत्र रंजीत सिंह निवासी नलई गांव थाना सितारगंज को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 32 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई है। इसी तरह पुलिस ने हंसपुर खत्ता वाले रास्ते से भी अवैध शराब ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये तस्कर जंग बहादुर पुत्र सुन्दर विन्द निवासी ग्राम नलई पोस्ट लामाखेड़ा सितारगंज के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440