पहाड़ की समस्याओं पर मंथन, जताया आक्रोश

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखंड ग्वाल सेवा, उत्तराखंड सम्मान संघ व जनमैत्री संगठन की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। वही समस्याओं को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्वाल सेवा संस्थापक व अधिवक्ता पंकज कुलौरा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 20 वर्ष बाद भी समस्याओं का अंबार है लेकिन पहाड़वासियों की व्यथा को सुनने को कोई तैयार नहीं है। वहीं बेरीनाग, पिथौरागढ़ में पव्वाधार संघर्ष समिति कार्यकर्ता अनशन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बातों को अनसुना कर रही है। आज तक सरकार के नुमाइंदे व प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी के अनशनस्थल न पहुंचने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। चेताया गया कि सरकार आंदोलनकारियों की स्थानीय मांगों का जल्द समाधान करे। ऐसा न होने पर आंदोलन को समर्थन देने की बात कही गई। बैठक में सभी संगठनों ने विचार-विमर्श के बाद समस्याओं को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने पर भी जोर दिया। इस दौरान उत्तराखंड सम्मान संघ के संयोजक हेमंत कुमार सिंह बोरा, जनमैत्री संगठन के संस्थापक बच्ची सिंह बिष्ट, ग्वाल सेवा संगठन के महेंद्र सिंह जीना, आशीष दुम्का, दिग्विजय सिंह बिष्ट, चंद्र विजय सिंह, जय प्रकाश भट्ट, संजय त्यागी, युवाशक्ति जिलाध्यक्ष करण बोहरा, हरेंद्र पडियार, पंकज तिवारी, योगेश सिंह चौहान, रिंकू जोहार, महेश गलिया, राजेश्वरी नयाल, हेमा देवी, सुशीला देवी, भजन लाल, महेश नयाल, महेश कुमार, मोहन राम, किशन सिंह, दीवान सिंह, हरीश मेवाड़ी, जगमोहन रौतेला, चंद्रशेखर जोशी, गंगा सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440