समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा नगर द्वारा कार्यालय में उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए हवन, यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के द्वारा फैली महामारी को शीघ्र अतिशीघ्र शांत करने हेतु यज्ञ का आयोजन भी किया गया। नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष माननीय बंशीधर भगत जी के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी नये मुकाम तक जाएगी साथ ही उनके नेतृत्व में हम कोरोना महामारी जैसी बीमारी को काफी हद तक इस प्रदेश से मुक्त कराने में अग्रिम भूमिका निभायेंगे। हवन यज्ञ में जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, अनिल कपूर डब्बू, आनन्दबल्लभ पाण्डे, प्रताप रैक्वाल, राहुल झिंगरन, कमलेश जोशी, मीता जोशी, जितेन्द्र मेहता, देवेन्द्र बिष्ट, प्रतिभा जोशी, मनीष पाल, कपिल अग्रहरि, महेन्द्र कश्यप, नन्हें कश्यप, चन्द्रशेखर जोशी, चन्द्रप्रकाश जोशी, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, चित्रा सुयाल, विजय साहू मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



