समाचार सच, हल्द्वानी। नगर मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय कारागार सितारगंज में निरूद्ध विचाराधीन बन्दी प्रहलाद थारू पुत्र रोहन थारू निवासी निचुला वार्ड नम्बर-04 पीएस पथरिया जिला परसा नेपाल की 22 जून को डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। जिसकी मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को जांच अधिकारी नामित किया है। नगर मजिस्ट्रेट एवं जांच अधिकारी श्रीमती रिचा ने बताया कि इस घटना की मजिस्ट्रीयल जांच उनके द्वारा शुरू कर दी गयी है। उन्होंने सर्वसाधारण से अपेक्षा की है कि इस घटना के सम्बन्ध में जिस किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना हो अथवा कोई प्रमाण या साक्ष्य प्रस्तुत करने हो तो किसी भी कार्य दिवस में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



