सब्जी पूरी को लेकर हल्द्वानी जेल में पुलिस कर्मी व बंदी में हुई हाथापाई

खबर शेयर करें

Clash between police personnel and prisoner in Haldwani jail over vegetable puri

समाचार सच, हल्द्वानी। हीरा नगर स्थित सब जेल में बंदी और पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई हो गई यह देख जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई बताया जाता है कि बंदी और पुलिसकर्मी के बीच सब्जी पूड़ी को लेकर मामले ने तुल पकड़ा है सब जेल में बंद एक बंदी ने खाने के लिए पूड़ी सब्जी की डिमांड की जिसे जेल के सुरक्षा कर्मचारी ने मना कर दिया, इस पर बंदी भड़क गया, फिर मजबूरन जेल के सुरक्षा कर्मचारी ने बंदी के ऊपर हाथ छोड़ दिया, ऐसे में बंदी भी भड़क गया और उसने जेल के सुरक्षा कर्मचारी के ऊपर हाथ छोड़ दिया और दोनों में हाथापाई हो गई।
आनन-फानन में जेल के अन्य सुरक्षा कर्मचारी पहुंचे और दोनों का बीच-बचाव किया, वरिष्ठ जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया बंदी का नाम देवेंद्र बिष्ट जो की 307 के मामले में अंडर ट्रायल चल रहा है, उसके द्वारा जेल नियम के खिलाफ जाकर खाने की डिमांड की गई, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता था, ऐसे में बंदी द्वारा जेल के सुरक्षाकर्मी के साथ बदतमीजी की गयी, जिस पर मजबूरन जेल के सुरक्षाकर्मी को बंदी के ऊपर हाथ छोड़ना पड़ा, फिलहाल मामले को पूरी तरह से शांत करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   मुखानी में स्मैक तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440