समाचार सच, हल्द्वानी। फतहेपुर के ग्राम गुजरौड़ा में गुलदार का आतंक फैला हुआ हैै। क्षेत्र के लोगों दहशत में हैं और शाम होते हुए गांववासी अपने घरों में चले जा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों व गांवासियों ने कई बार वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को क्षेत्र में गुलदार के घूमने की जानकारी दे चुके है, लेकिन विभाग द्वारा इस बावत कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गांववासियों से सूचना मिली है कि गांव के मार्गों के दोनों तरफ बड़ी-बड़ी घनी घास लगी हुई है, गुलदार इन घासों में अपने शिकार के लिये घात लगाकर भी बैठे देखे गये है।
इधर रविवार को इसी डर को लेकर इलाके के क्षेत्र पंचायत दीपक रौतेला ने गांव के युवा लोगों की मदद से ग्राम के मार्गों में दोनों ओर लगी घनी घासों को साफ किया। रौतेला का कहना है कि अगर गुलदार मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वह ग्रामवासियों के साथ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
सफाई टीम में मुख्य रूप से कचंन रौतेला, संजय रौतेला, कमल भट्ट, सुमित रौतेला, पंकज रौतेला, रजत रावत, नवीन रौतेला, आनंद सिंह रौतेला, मान सिंह रौतेला, गौरव भट्ट, किशन रगंवाल, हिम्मत सिंह सहित आदि युवा लोग शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


