आज का राशिफल | 28 सितम्बर 2026, सोमवार | द्वितीया तिथि का पार्वण श्राद्ध आज, जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। सोमवार को द्वितीया तिथि का पार्वण श्राद्ध किया जाएगा। रेवती नक्षत्र के प्रभाव में आज कई राशि वालों के लिए धन, रोजगार और कार्यक्षेत्र में नए अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

आज का पंचांग
तिथि: आश्विन कृष्ण पक्ष द्वितीया
वार: सोमवार
नक्षत्र: रेवती
सूर्योदय: सुबह 6:09 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:59 बजे
राहुकाल: सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:38 बजे तक
विशेष: द्वितीया तिथि का पार्वण श्राद्ध

आज का राशिफल
♈ मेष:
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और व्यापार में सफलता मिलेगी। नए काम की शुरुआत संभव है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। रोजगार में बदलाव तथा अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।
♊ मिथुन:
मित्रों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रोजगार में बदलाव के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

यह भी पढ़ें -   श्राद्धपक्ष 2026: दूसरे दिन के श्राद्ध का क्या महत्व, जानिए कैसे करें और किसका करते हैं श्राद्ध

♋ कर्क:
मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह:
करियर संबंधी चिंता दूर होगी और कुछ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। रोजगार-व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
♍ कन्या:
पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता कम होगी। रोजगार में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।

♎ तुला:
स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है, सावधानी रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं।
♏ वृश्चिक:
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और अचानक धन लाभ हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु:
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   भारी बारिश बनी आफत: दो मकानों पर गिरा आम का पेड़, चोरगलिया पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

♑ मकर:
मानसिक तनाव कम होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं और करियर में शुभ समाचार मिल सकता है।
♒ कुंभ:
मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन:
व्यर्थ विवाद से बचें। परिवार में खुशियां रहेंगी और पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा यात्रा के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440