सेल्फ क्वारंटाइन रहेंगे सीएम और तीन मंत्री

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (ब्यूरो)। आखिर एक चूक सरकार पर भारी पड़ गई। कोरोना पॉजिटिव पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बीते शुक्रवार कैबिनेट में शामिल होने की वजह से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीन मंत्री मदन कौशिक, हरक सिंह रावत व सुबोध उनियाल सेल्फ क्वारंटाइन रहेंगे। अलबत्ता कैबिनेट बैठक में शामिल रहे अधिकारी काबीना मंत्री सतपाल महाराज के क्लोज कॉन्टेक्ट में नहीं होने की वजह से कम रिस्क में हैं। वे सामान्य रूप से कामकाज कर सकेंगे। इस मामले में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों के होम क्वारंटाइन करने की बात कही, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद सरकार ने अपना स्टैंड बदल दिया। पूरे देश में संभवतः यह पहला मामला होगा, जब मुख्यमंत्री और तीन मंत्रियों को इसतरह सेल्फ क्वारंटाइन और एक मंत्री को पूरे परिवार समेत कोरोना पॉजीटिव होकर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! आज से बदलेगा मिजाज, इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 1 जुलाई तक भारी बरसात की चेतावनी

काबीना मंत्री सतपाल महाराज का कोरोना पॉजिटिव निकलना पूरी सरकार के लिए मुसीबत का सबब बन गया। महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री अमृता रावत की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट बीते रोज पॉजिटिव आने के बाद से ही मंत्रियों और शासन के आला अधिकारियों में खलबली रही। सचिवालय में दहशत का अंदाजा इससे लग सकता है कि सचिवालय संघ ने समस्त सचिवालय कार्मिकों को तीन दिन क्वारंटाइन करने की मांग कर डाली। हालांकि मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इससे इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि सचिवालय में कामकाज बंद नहीं होगा।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग बवाल में बड़ा मोड़: जेल से बाहर आए चारों निहंग, कोर्ट से मिली जमानत; अब सबकी नजर अगली सुनवाई पर

कोरोना के निशाने पर अब आम आदमी के साथ सरकार भी आ गई है। पहले नंबर लगा शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का। एक कार्यक्रम में शरीक हुए, पता चला कि इसमें मौजूद एक युवक कोरोना पॉजिटिव था। दो दिन मंत्रीजी को क्वारंटाइन करने को लेकर स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन असमंजस में रहा, मगर अंततः मंत्री जी को राहत मिल गई। शनिवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी व पूर्व मंत्री अमृता रावत की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार को महाराज समेत पूरा परिवार कोरोना संक्रमण की जद में आ गया। महाराज शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में थे, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्री और शासन के अफसर शामिल हुए। लिहाजा अब मुख्यमंत्री, तीन मंत्री सेल्फ क्वारंटाइन हो गए, जबकि अफसरों पर फैसला होना बाकी है।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440