रामनवमी और दुर्गा नवमी पर सीएम धामी ने की कन्या पूजन, मांगा प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी पर पूरे उत्तराखंड में आस्था की लहर देखने को मिली। घर-घर और मंदिरों में माता रानी के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। इसी श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मुख्यमंत्री आवास पर सपरिवार विशेष पूजा-अर्चना की और कन्याओं को पूड़ी-खीर का भोग अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया।

Ad Ad

मुख्यमंत्री धामी और उनकी पत्नी ने मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा करते हुए नौ कन्याओं के चरण धोकर, माथे पर रोली-चंदन लगाकर पूरे विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने इस मौके पर राज्यवासियों को रामनवमी और दुर्गा नवमी की शुभकामनाएं दीं, साथ ही प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है और कन्या पूजन इस शक्ति का प्रत्यक्ष सम्मान है। हमें नारी सम्मान और संस्कारों को जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   09 मार्च 2025 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

प्रदेश भर में आज सुबह से ही कन्या पूजन का सिलसिला जारी है। श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में कन्याओं की पूजा कर उन्हें देवी स्वरूप मानते हुए भोजन कराया और दान-दक्षिणा देकर विदा किया। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्र के नवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440