सीएम धामी ने बीसीसीआई चैंपियनशिप जीतने पर उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम को किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीसीसीआई चैंपियनशिप (BCCI Championship) जीतने पर उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम (Uttarakhand women’s under 19 cricket team) की खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की अंडर 19 महिला टीम को बीसीसीआई की चैंपियनशिप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करने वाली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड को भी बधाई दी।

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज हमारे युवा देश-विदेश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय खेलों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी प्रदेशवासियों को एक सम्मान प्रदान करता है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के कोने-कोने से ऊर्जावान व प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक टीम के रूप में एकत्र करना ,अपने आप में एक अभूतपूर्व कार्य है। आज संपूर्ण विश्व युवा भारत के आप जैसे ऊर्जावान युवाओं के सामर्थ्य से परिचित हो रहा है। खेल के मैदान में जब हमारे देश का युवा उतरता है, तो भारत की शक्ति का परिचय पूरी दुनिया को देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हमारे प्रदेश के योग्य खिलाड़ियों को क्रिकेट एसोसिएशन न होने के कारण या ता अवसर नहीं मिल पाता था, या उन्हें अन्य राज्यों को ओर से खेलना पड़ता था। परंतु वर्ष 2019 में राज्य में क्रिकेट एसोसिएशन के गठन के बाद से राज्य में क्रिकेट और खिलाड़ियों के विकास में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नये भारत का निर्माण होते हुए देख रहे हैं। प्रधानमंत्री जी “एक भारत-श्रेष्ठ भारत“ के स्वप्न को साकार करने हेतु हर वर्ग के सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   सरदार पटेल की जयंती पर हल्द्वानी में गूंजा एकता का संदेश, पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों ने देखा भव्य परेड का सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री (PM Modi) के मार्गदर्शन में हमारी सरकार युवाओं और महिलाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु सतत प्रयत्नशील है। हमारी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए राज्य की सरकारी नौकारियों में 30 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक विधानसभा में पारित किया है। साथ ही प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आर्थिक समृद्धि प्रदान करने के लिए सरकारी नौकरियों में खेल कोटे को पुनः लागू करने का निर्णय लिया है। राज्य के युवा खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए भी हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। एसोसिएशन के खिलाड़ियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम की ओर से खेला जाना, हम सभी के लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें -   10 साल, 14 हजार किलोमीटर का सफर और प्रकृति से प्यार! नैनीताल में वॉकिंग बाबा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों के विकास एवं खिलाडियों की सुविधा के लिये जो भी हितकर होगा वह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 2025 में हमारे खिलाडी खेलों में भी प्रदेश का नाम रोशन कर नया इतिहास लिखने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय हमारे उर्जावान खिलाडियों का है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, क्रिकेट एशोसियेशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्षा जोत सिंह गुनसोला, सचिव महिम वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पद्मश्री आरकेजैन, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, पीसी वर्मा आदि उपस्थित थे।

(CM Dhami felicitated Uttarakhand women’s under 19 cricket team for winning the BCCI Championship)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440