सीएम धामी ने स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती पर उनकी मूर्ति पर किया माल्यार्पण

खबर शेयर करें

स्व. बहुगुण जी कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता: पुष्कर सिंह धामी

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर, देहरादून में स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी वैश्य महासभा को मिला नया नेतृत्व: निर्विरोध अध्यक्ष बने राजीव अग्रवाल, कांटे की टक्कर में दिनेश गुप्ता बने महामंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा जी हिमालय पुत्र थे और हिमालय जैसे उनके इरादे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   रानीखेत हत्याकांड का खुलासा: दो महीने पुरानी रंजिश में ली सागर की जान, शादी की कहासुनी बनी खूनी वारदात की वजह

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा, केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री सुबोध उनियाल, श्री सौरभ बहुगुणा, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा मौजूद थे। इधर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में भी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440