सीएम धामी ने सरदार पटेल जयंती पर किया एकता वॉक का शुभारंभ, दिलाई ‘स्वदेशी अपनाने’ और ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ की शपथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को देहरादून के घंटाघर पर एकता और देशभक्ति का नज़ारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और “एकता पदयात्रा” का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनता को स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक मज़बूत और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

उन्होंने याद दिलाया कि 560 से अधिक रियासतों को जोड़कर अखंड भारत बनाने वाले सरदार पटेल का जीवन देश की एकता को समर्पित था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 से 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

यह भी पढ़ें -   मंदिर में प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल बाहर उतारने की परंपरा क्यों निभाई जाती है?

सीएम धामी ने बताया कि राज्यभर में 16 नवंबर तक हर जिले में वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ “नशा मुक्त भारत”, “एक पेड़ मां के नाम” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसे जन-जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वॉकथॉन सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता का प्रतीक है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और सेवा की भावना मजबूत होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करें।
धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने का सपना अब तेजी से साकार हो रहा है, और इसके लिए सभी नागरिकों का एकजुट प्रयास ज़रूरी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, हल्द्वानी के ASP समेत 12 अधिकारियों के तबादले

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440