सीएम धामी ने सतपुली में 56 करोड़ की लागत से झील निर्माण का किया शिलान्यास, क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने की तैयारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी गढ़वाल। यहां सतपुली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 56 करोड़ की लागत से बनने वाली झील का शिलान्यास किया। इस झील को क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय रोजगार सृजन के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि झील का निर्माण पूरा होने के बाद यहां वॉटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही, झील और आसपास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से बेहतर बनाने के लिए पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी।

यह भी पढ़ें -   १३ फरवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि झील का निर्माण पूरे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि झील के साथ-साथ अन्य पर्यटन गतिविधियों की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

स्थानीय रोजगार में सुधार
सिंचाई विभाग के प्रबंधक अभियंता शुभाष चंद्र पांडे ने बताया कि झील का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे 2 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। झील की लंबाई 750 मीटर होगी और इसके पूरा होने पर स्थानीय लोगों को रोजगार के कई नए अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें -   दून में दिनदहाड़े शूटआउटः जिम से निकलते ही बरसी गोलियां, हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा ढेर

पर्यटकों के लिए खास आकर्षण
स्थानीय निवासी मनीष खुगशाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से इस झील की मांग की जा रही थी। लैंसडाउन के नजदीक होने के कारण इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है। झील निर्माण के बाद स्थानीय लोगों के होटल, कैफे और अन्य व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा।

आकर्षण का केंद्र बनेगी सतपुली झील
झील के निर्माण के बाद यह स्थान न केवल स्थानीय निवासियों के लिए बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह झील क्षेत्र के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को नई दिशा देगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440