सीएम धामी ने लिया बड़ा निर्णय, वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट बने सूचना आयुक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड धामी सरकार ने आंदोलनकारी वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को राज्य में सूचना आयुक्त बनाया हैं। जिसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा शासन को प्राप्त समस्याएं आवेदनों के आधार पर वरिष्ठ पत्रकार व आंदोलनकारी योगेश भट्ट के नाम पर मोहर लगा दी। साथ ही चयन समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और परिवहन व समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास उपस्थित थे। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट ने केवल दैनिक जागरण अमर उजाला और दैनिक जनवाणी सहित कई दैनिक समाचार पत्रों में कार्यरत रहे।

उत्तराखंड को अपनी पहचान दिलाने व उत्तराखंड की नई स्थापना के लिए आंदोलन में भी वरिष्ठ पत्रकार का काफी योगदान रहा पहाड़ों के हितों को लेकर तमाम सामाजिक के राजनीतिक मंचों से अपनी बात हमेशा बुलंद करते रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   वोट की ताकत से खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला, मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा: सुमित हृदयेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440