“CM धामी का एक्शन मोड: ‘आपका काम हुआ या नहीं?’— सीधी बात, सख्त चेतावनी!”

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। “काम हुआ या नहीं, अब सीएम खुद पूछ रहे हैं!” उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए CM हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज शिकायतों को लेकर आवेदकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने खुद फोन पर बात कर यह जाना कि जनता की समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं।

शिकायतकर्ताओं से सीधी बात, समाधान के लिए धन्यवाद
मुख्यमंत्री ने फोन पर जब उत्तरकाशी की लक्ष्मी देवी, रुद्रप्रयाग के जगदम्बा प्रसाद नौटियाल और नैनीताल के बहादुर सिंह बिष्ट से बात की तो सभी ने एक सुर में कहा – “अब हमारी समस्या हल हो गई है, धन्यवाद सीएम साहब!”
इनमें किसी को पेंशन नहीं मिल रही थी, किसी को चिकित्सा बिल अटका था, तो किसी का GPF अटका हुआ था — लेकिन सीएम के दखल के बाद सब हल हो गया।

यह भी पढ़ें -   किन्नर बधाई राशि पर विवाद, रजनी रावत ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

साफ संदेश: ‘समय पर समाधान नहीं तो जवाबदेही तय होगी’
मुख्यमंत्री ने पहले ही अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। अब उन्होंने स्वयं फॉलोअप लेकर ये साफ कर दिया है कि सिर्फ आदेश देने से नहीं, उसकी निगरानी भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में दो दिन और भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने व ओलावृष्टि का खतरा

बड़े अफसरों को सख्त हिदायत
मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई से प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, ADG ए. पी. अंशुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी जैसे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यह स्पष्ट संकेत गया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440