सीएम ने किया शारदा घाट नदी से हो रहे कटाव का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, चंपावत/देहरादून। दो दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर मुख्य बाजार समीप स्थित शारदा घाट में नदी से हो रहे कटाव एवं उसके बचाओ हेतु हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों से बचाओ हेतु किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली एवं निर्माण कार्याे में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्या सुन मौके पर मुख्य सचिव से फोन में वार्ता कर शारदा नदी के बहाव को दूसरी दिशा में मोड़ने पर होने वाले चौनेलाइजेशन एवं तटबंद दीवारों के निर्माण जैसे कार्यों को शासन स्तर से जल्द मंजूरी दिलाए जाने एवं संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें -   इन दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों को सावधानी की सलाह

इस दौरान विधायक चंपावत श्री कैलाश गहतोड़ी, जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर, एसपी श्री देवेन्द्र पींचा, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीप पाठक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   लकड़ी के चकला-बेलन में गंदगी और बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है, तो इसे साफ करने के लिए अपनाएं यह आसान तरीके
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440