सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया कुंभ के लिए आमंत्रित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने पिछले एक सप्ताह के दौरान अपनी सरकार द्वारा लिए गए फैसलों से पार्टी अध्यक्ष को अवगत कराया। साथ ही पार्टी अध्यक्ष को हरिद्वार कुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री तीरथ ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और उत्तराखंड के राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से भी भेंट की।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पद संभालने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे। देर रात लगभग 11 बजे वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय व पूर्व सांसद बलराज पासी भी उनके साथ थे। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री तीरथ की मुलाकात लगभग 45 मिनट तक चली। समझा जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी अध्यक्ष को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और निर्णयों की जानकारी दी। इसके अलावा हरिद्वार कुंभ और सल्ट विधानसभा सीट के उप चुनाव को लेकर भी उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष और अन्य नेताओं को हरिद्वार कुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रण देने आए हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशन में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   UKPSC में हल्द्वानी की वर्षा जोशी का जलवा, प्रदेश में हासिल की दूसरी रैंक
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440