समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए हैं। मुख्यमंत्री आवास से जुड़े मिथक और गृह प्रवेश पर सीएम धामी ने कहा कि मैं हमेशा कर्म में विश्वास रखता हूं और वर्तमान में जीता हूं। मैने न भूतकाल की चिंता की और न प्रायश्चित। भविष्य में क्या होगा उसकी चिंता क्यों की जाए। इतने संसाधन उसमें लगे हैं तो राज्य का जो भी मुखिया हो उसे वहीं रहना चाहिए। सीएम आवास को लेकर कई मिथक रहे हैं। धारणा यह है कि जो भी मुख्यमंत्री यहां रहा वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ग्रेड के मसले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सीएम बनने के बाद बिना किसी के कहे ग्रेड पे को लेकर कदम उठाया गया। शपथ ग्रहण के दो घंटे के भीतर पहली कैबिनेट बैठक हुई और इस मसले पर मंत्रिमंडल की उप समिति गठित कर दी गई। समिति अपना काम कर रही है और जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी। हम स्वयं रास्ता निकालने के लिए आगे आए हैं। पुलिस के जवान हमारे भाई हैं और उन्हें हमारी भावनाओं को समझना चाहिए। आपको बता दें कि बीते रोज पुलिस कर्मियों के परिवार ने ग्रेड पे की मांग को लेकर गांधी पार्क में धरना दिया था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












